The Cheat

1915 Drama

द् चीट सन् 1915 में प्रदर्शित अमेरिका की मूक ड्रामा फि़ल्म है। सेसिल बी. डेमिल द्वारा निर्देशित इस फि़ल्म में फैनी वार्ड, सेसु हयाकावा और फैनी वार्ड के असल जीवन के पति जैक डीन ने अभिनय किया था।

आलेख

द् चीट सन् 1915 में प्रदर्शित अमेरिका की मूक ड्रामा फि़ल्म है। सेसिल बी. डेमिल द्वारा निर्देशित इस फि़ल्म में फैनी वार्ड, सेसु हयाकावा और फैनी वार्ड के असल जीवन के पति जैक डीन ने अभिनय किया था।

== कथानक ==
एडिथ हार्डी समाजिक खुदगर्ज महिला है, जिसे उसका पति रिचर्ड यह बताता है कि उसका सारा पैसा स्टाॅक मार्केट में डूबा हुआ है और स्टाॅक की कीमतें बढ़ने पर ही वह उसके बिलों का भुगतान कर पाएगा। लेकिन इसके बावजूद वह महंगे कपड़े खरीदना जारी रखती है। वह अपनी नौकरानी को उसका वेतन देने में भी देरी करती है और शर्मिंदा होकर रिचर्ड को वह भुगतान करना पड़ता है। एडिथ बेल्जियम के शरणार्थियों के लिए फंड इकट्ठा करने वाली स्थानीय रेड क्रॉस संस्था की कोषाध्यक्ष भी हैं। संस्था एक अमीर जापानी व्यापारी हिशुरू तोरी (1918 के पुनः रिलीज़ में इस पात्र को एक बर्मी व्यवसायी हाका अराकाउ के तौर पर दिखाया गया) के घर पर एक भव्य नृत्य समारोह और रात्रिभोज का आयोजन करती है। हिशुरू तोरी एक संभ्रांत और कमनीय व्यक्ति है, जिसे एडिथ कुछ-कुछ आकर्षित करती करती है। वह एडिथ को बेशकीमती चीजों से भरा अपनी कमरा दिखाता है। तोरी ने हर कीमती चीज़ पर अपने नाम के ब्रांड की गर्म मोहर लगा रखी है, ताकि यह दिखाया जा सके कि वह चीज़ उससे संबंधित है।
हार्डी परिवार का एक सामाजिक मित्र एडिथ को बताता है कि स्टाॅक मार्केट में रिचर्ड के अनुमान लाभदायक नहीं होंगे और वह एक बेहतर स्टाॅक के बारे में जानता है। वह एडिथ को पेशकश देता है कि अगर वह उसके सुझाए उद्यम में निवेश करती है तो उसके पैसे एक दिन में दोगने हो जाएंगे। भव्य जीवन जीने की इच्छुक एडिथ, जोकि अपने पति रिचर्ड के अनुमानों को सच में बदलता देखने का इंतजार करने के लिए तैयार नहीं है, अपने शयनकक्ष की अलमारी से 10,000 डॉलर निकाल कर उस मित्र को निवेश करने के लिए दे देती है। यह वही रकम है जो रेड क्राॅस संस्था ने जुटाई होती है।
अगले दिन वह मित्र बदहवास हालत में एडिथ के पास पहुंचता है और बताता कि उसकी टिप बेकार थी और एडिथ का सारा पैसा पूरी तरह डूब गया है। दूसरी तरफ रेड क्रॉस की महिलाएं अगले दिन शरणार्थी कोष में धन सौंपने का समय निर्धारित कर लेती हैं। एडिथ तोरी/अराकाऊ के पास जाती है और उससे ऋण के लिए भीख मांगती है। तोरी/अराकाऊ अगले दिन शारीरिक संबंधों बनाने के बदले में उसे तुरंत चेक देने की बात कहता है। एडिथ अनिच्छा सहमत होते हुए वह चेक ले लेती है और रेड क्राॅस को पैसे देने लायक हो जाती है। घर पहुंचने पर रिचार्ड खुशी से घोषणा करता है कि उसका निवेश सफल हुआ और वह अब बहुत अमीर हैं। एडिथ उधार चुकाने के लिए उससे 10,000 डॉलर मांगती है। रिचर्ड बिना कुछ पूछे उसे एक चेक लिख कर दे देता है।
एडिथ चेक तोरी/अरकाऊ के पास ले जाती है, लेकिन वह कहता है कि वह उनके सौदे से बाहर निकलने का रास्ता नहीं खरीद सकती। जब तोरी/अराकाऊ मांग पूरी करवाने की कोशिश करता है तो एडिथ विरोध करती है। इस दौरान तोरी/अराकाऊ अपने ब्रांड की गर्म मोहर, जोकि वह अपने स्वामित्व वाली चीजों को चिन्हित करने के लिए इस्तेमाल करता है, एडिथ के कंधे पर लगा देता है। इसी हाथापाई के दौरान एडिथ को फर्श पर गिरी एक बंदूक मिलती है और वह तोरी/अराकाऊ पर गोली चला देती है। इधर गोली चलाकर एडिथ वहाँ से भाग खड़ी होती है और उधर शोर सुन कर रिचर्ड उस घर में दाख़िल होता है। रिचर्ड को वहाँ वह चेक मिलता है जो उसने अपनी पत्नी एडिथ को लिख कर दिया था। तोरी/अराकाऊ कंधे में गोली लगी है और वह केवल घायल होता है, मरता नहीं। तोरी/अराकाऊ के नौकरों के बुलाने पर पुलिस पहुंचती है तो रिचर्ड गोली चलाने का दोष अपने सिर ले लेता है। तोरी/आराकाऊ इस बात पर कोई विवाद नहीं करता।
एडिथ तोरी/अराकाऊ से मामले को खत्म करने की गुहार लगाती है, लेकिन वह रिचर्ड को बख़्शने से इंकार कर देता है। एडिथ जेल में बंद रिचर्ड से मिलती है और सब कुछ कबूल करती है। रिचर्ड उसे आदेश देता है कि वह इस सच्चाई के बारे में किसी को न बताए और उसे दोष अपने सिर पर लेने दे। भरी अदालत में बाजू पर गलपट्टी बांधे तोरी/अराकाऊ हाज़िर होता है। रिचर्ड कबूल करता है कि गोली उसी ने चलाई है, लेकिन गोली चलाने का कारन बताने से इंकार कर देता है। जूरी रिचर्ड को दोषी पाती है।
एडिथ का सब्र जवाब दे जाता है। वह तेज़ी के साथ कटघरे में जाकर चिल्लाकर कहती है कि तोरी/अराकाऊ पर गोली उसने चलाई है "और यह मेरा बचाव है।" वह अपना कंधा झुका कर सभी को दिखाती है, जिस पर तोरी/अराकाऊ ने अपने ब्रांड की गर्म मोहर लगाई थी। यह देख वहां मौजूद पुरुष क्रोधित हो जाते हैं और तोरी/अराकाऊ को पीटने की मंशा से उसकी तरफ़ बढ़ते हैं। न्यायाधीश तोरी/अराकाऊ को भीड़ से बचाते हैं। फिर वह अपने फैसले को दरकिनार कर देते हैं और अभियोजक पक्ष का वकील आरोप वापिस ले लेता है। रिचर्ड प्यार और सुरक्षा भाव के साथ एडिथ को लेकर अदालत कक्ष से बाहर आता है। यहाँ फ़िल्म समाप्त होती है।

== पात्र ==
एडिथ हार्डी की भूमिका में फैनी वार्ड
हिशुरू तोरी/हाका अराकाऊ की भूमिका में सेसु हयाकावा
रिचर्ड हार्डी की भूमिका में जैक डीन
जोन्स की भूमिका में जेम्स नील
तोरी के सेवक की भूमिका में युटाका आबे
जिला वकील की भूमिका में डाना ओंग
श्रीमती रेनॉल्ड्स की भूमिका में हेज़ल चाइल्डर्स
कोर्ट रूम जज की भूमिका में आर्थर एच. विलियम्स
अदालत कक्ष दर्शक की भूमिका में रेमंड हैटन (अनक्रेडिटेड)
अदालत कक्ष दर्शक की भूमिका में डिक ला रेनो (अनक्रेडिटेड)
हार्डी के सचिव की भूमिका में लुसिएन लिटिलफील्ड

== निर्माण और रिलीज ==
द् चीट में विल्फ्रेड बकलैंड ने कला निर्देशन किया था।
रिलीज होने पर, द चीट को आलोचकों से सराहना मिली और व्यावसायिक तौर पर भी फ़िल्म ने सफलता हासिल की। फ़िल्म का बजट 17,311 डॉलर था। इसने घरेलू स्तर पर 96,389 डॉलर कमाए। विदेशी बाजार में फ़िल्म ने 40,975 डॉलर की कमाई की। स्कॉट आइमैन के एम्पायर ऑफ ड्रीम्सः द एपिक लाइफ ऑफ सेसिल बी. डेमिल के अनुसार, फिल्म निर्माण में 16,540 डाॅलर खर्च हुए और फ़िल्म ने कुल 137,364 डाॅलर कमाए।
द चीट की प्रतियाँ यहां हैं

35 एमएम फिल्म पर जॉर्ज ईस्टमैन हाउस यह जीवित संस्करण 1918 का पुनः रिलीज़ फुटेज है जिसमें हिशुरू तोरी चरित्र में परिवर्तन शामिल हैं।
बेल्जियम का सिनेमा
16 मिमी फिल्म पर जेमोना में सिनेटेका डेल फ्रियुली
35 मिमी फिल्म और लेजर डिस्क पर लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस
ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट
यू. सी. एल. ए. फिल्म और टेलीविजन आर्काइव 35 मिमी फिल्म और वीडियो पर
वीडियो पर अकादमी फिल्म अभिलेखागार
35 मिमी फिल्म पर हार्वर्ड फिल्म आर्काइव
द चीट, जो अब सार्वजनिक डोमेन में है, को 2002 में एक और डेमिल फिल्म मैनस्लॉटर (किनो इंटरनेशनल द्वारा 1922) के साथ डीवीडी पर जारी किया गया था।

== सन्दर्भ ==

== बाहरी कड़ियाँ ==

स्रोत: Wikipedia

कथानक

A venal, spoiled stockbroker's wife impulsively embezzles $10,000 from the charity she chairs and desperately turns to a Burmese ivory trader to replace the stolen money.

कास्ट

अभिनेताभूमिका
Fannie Ward Edith Hardy
Sessue Hayakawa Hishuru Tori [Haka Arakau]
Jack Dean Richard Hardy
James Neill Jones
Yutaka Abe Tori's valet
Dana Ong District attorney
Hazel Childers Mrs. Reynolds
Arthur H. Williams Courtroom judge
Dick La Reno Courtroom Spectator (uncredited)
Lucien Littlefield Hardy's Secretary (uncredited)
Raymond Hatton Courtroom Spectator (uncredited)

दल

भूमिकानाम
Director Cecil B. DeMille
Producer Cecil B. DeMille
Screenplay Hector Turnbull
Writer Jeanie Macpherson

बाहरी कड़ियाँ